FERVENT-1 नैदानिक शोध अध्ययन क्या होता है?
अध्ययन उपचार क्या होता है?
अनुसंधानात्मक उपचार:
यह उपचार एक मोनोक्लोनियल एंटीबॉडी है जो शरीर में एक तरह के प्रोटीन को लक्षित करती है जिसे TMPRSS6 कहा जाता है. यह प्रोटीन सामान्य रूप से रक्त में आयरन की मात्रा बढ़ाता है. अनुसंधानात्मक उपचार से इस प्रोटीन को अवरोधित करने पर शरीर में आयरन का अतिरिक्त स्तर कम हो सकता है. अनुसंधानात्मक का मतलब है कि यह नैदानिक अध्ययनों के बाहर इस्तेमाल के लिए स्वीकृत नहीं है.
प्लेसिबो:
प्लेसिबो अनुसंधानात्मक उपचार जैसा प्रतीत हो सकता है लेकिन इसमें कोई असल दवा नहीं होती है. अनुसंधानात्मक उपचार प्लेसिबो के मुकाबले बेहतर तरीके से काम करता है, यह तय करके शोधकर्ता इसकी प्रभावशीलता निर्धारित कर सकते हैं.
भाग लेने पर क्या अपेक्षा की जा सकती है?
अध्ययन से जुड़ी भागीदारी 100% स्वैच्छिक है (आपकी पसंद). आपको क्या उम्मीद करनी चाहिए, साथ ही FERVENT-1 अध्ययन में शामिल होने पर आपकी भूमिका और ज़िम्मेदारियों के संबंध में आपको जानकारी दी जाएगी. आप अपनी नियमित सेहत से जुड़ी देखभाल को प्रभावित किए बिना किसी भी समय अध्ययन छोड़ सकते हैं.
इसमें कैसे हिस्सा लिया जा सकता है?
मुझे और क्या जानकारी होनी चाहिए?